अगस्त्यमुनि में पुलिस-मीडिया के बीच मैत्री मैच में एसपी आषुष अग्रवाल व सीओ प्रबोध कुमार घिल्डया?
- फोटो : RUDRAPRYAG
पुलिस एकादश और मीडिया एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस एकादश ने छह विकेट से जीत दर्ज की। हरफनमौला खेल के लिए मीडिया एकादश के प्रदीप सेमवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
अगस्त्यमुनि खेल मैदान में आयोजित मैच में टॉस जीतकर मीडिया एकादश ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर में मीडिया एकादश ने प्रदीप सेमवाल के 37 रनों की मदद से 5 विकेट पर 66 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस एकादश की टीम ने 8वें ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर जरूरी रन प्राप्त कर मैच अपने नाम किया। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने दोनों टीमों को ट्राफी भेंट की। कहा कि खेल जहां आपसी सौहार्द को बढ़ाते हैं, वहीं शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत भी बनाते हैं। उन्होंने बताया कि 3 व 4 जनवरी को पुलिस विभाग के सभी कार्मिकों के मध्य विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी। इस मौके पर सीओ विजेंद्र दत्त डोभाल, सीओ पीके घिल्डियाल, सीओ हर्षवर्धनी सुमन, प्रतिसार निरीक्षक गणेश लाल, निरीक्षक यातायात श्याम लाल, कोतवाल जयपाल नेगी, राजेंद्र रावत, देवेंद्र सिंह असवाल, राजीव चौहान, सतेंद्र नेगी, नरेंद्र सिंह आदि थे।