फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पुलिस यातायात के लिए बनाएगी कार्ययोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय सहित जनपद के कस्बों और बाजारों में सुव्यवस्थित यातायात को लेकर पुलिस कार्ययोजना बनाने में जुट गई है। हाईवे से लगे बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर ड्यूटी प्वाइंट चिह्नित कर सूचना तंत्र को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

थाना व चौकी प्रभारियों के साथ यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने जरूरी निर्देश दिए।उन्होंने प्रतिदिन ड्यूटी पर तैनात होने वाले कार्मिकों के बारे में जानकारी, ड्यूटी चार्ज तैयार करने, ड्यूटी चार्ट जिला नियंत्रण को स्थापित करने को भी कहा। बैठक में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह रौतेला, यातायात निरीक्षक श्याम लाल, उप निरीक्षक दूरसंचार कपिल नैथानी, प्रभारी जिला नियंत्रण कक्ष रविंद्र कुमार, सोशल मीडिया सेल प्रभारी नरेंद्र सिंह मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें