फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: ऑपरेशन स्माइल अभियान सफल बनाने में जुटी पुलिस

Fri, 11 Oct 2024 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। प्रदेशभर में चलने वाले ऑपरेशन स्माइल को सफल बनाने के लिए पुलिस उपाधीक्षक ने बैठक कर विभागीय अधिकारियों व अन्य लोगों के साथ चर्चा की। साथ ही गुमशुदा बच्चों की खोज कर उनके परिजनों तक सौंपने के लिए सभी से सहयोग की अपील की गई।
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने कहा कि 15 अक्तूबर से 15 दिसंबर तक ऑपरेशन स्माइल अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत गुमशुदा बच्चों, जिनकी तहरीर कोतवाली, चौकी व पुलिस थाना में दर्ज है उनकी जानकारी जुटाई जाएगी। बच्चों की गुमशुदगी के कई कारण हो सकते हैं। पुलिस उपाधीक्षक ने सभी विभागीय अधिकारियों से आपसी समन्वय स्थापित करते हुए एक टीम के रूप में अभियान को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर डाॅ. रजत मेहता, शंभू सिंह रावत, सुष्मा शाह, सुलोचना, विनीत उपाध्याय, डॉ. मंदीप कौशिक, मनोज नेगी, ललित मोहन भट्ट, हर्षमोहन और शशिधर थपलियाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें