फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने धर्मशाला मैनेजर को लात-घूसों से पीटा

Mon, 20 Jun 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
सिपाही ने धर्मशाला मैनेजर को लात-घूसों से पीटा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
यहां काली कमली धर्मशाला में सभी कमरे बुक होने से किराए पर कमरा देने से इंकार करने एक पुलिस कांस्टेबल ने धर्मशाला के मैनेजर को थप्पड़ ही नहीं जड़ा बल्कि लात-घूंसों से पिटाई कर घायल कर दिया। मैनेजर के सिर और छाती में चोट आई है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, जनदबाव में आरोपी सिपाही ने अपनी करतूत के लिए माफी मांगी है। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से उसका तबादला अगस्त्यमुनि करते हुए जांच सीओ को सौंप दी है।
विज्ञापन


प्राप्त विवरण के मुताबिक गत रविवार रात को कोतवाली रुद्रप्रयाग में तैनात कुछ पुलिस कर्मी अपने साथी जवानों के  लिए कमरा लेने काली कमली धर्मशाला में गए। उन्होंने धर्मशाला के मैनेजर हीरामणि तिवारी से किराए पर कमरा देने को कहा लेकिन सभी कमरे बुक होने से मैनेजर तिवारी ने कमरा देने में असमर्थता जताई। इसी बात पर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई और बात-बात में एक कांस्टेबल ने मैनेजर को थप्पड़ जड़ दिया।

कांस्टेबल का गुस्सा यही नहीं थमा, तिवारी के विरोध जताने पर कांस्टेबल ने लात-घूंसों से पिटाई कर उन्हें घायल कर दिया। उनके सिर और छाती में चोट आई है। शोर सुनकर जब कुछ स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तब मामला शांत हुआ। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डाक्टरों ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन


इधर, सोमवार को पुलिसकर्मी की इस बर्बरता को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा से मिलकर विरोध जताते हुए कांस्टेबल को तत्काल निलंबित करने की मांग की। जन दबाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी कांस्टेबल ने घायल से माफी मांगी।

एसपी श्री मीणा ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस की छवि को धूमिल करने वाले किसी भी कर्मचारी/अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। विदित हो कि बीते वर्ष यात्राकाल में अगस्त्यमुनि और तिलवाड़ा में भी पुलिस कर्मियों द्वारा दो दुकानदारों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया था। दो माह पूर्व स्वयं एसपी ने भी रुद्रप्रयाग में एक बस चालक को थप्पड़ जड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें