फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वुशु में अंतिम दिन देहरादून और हरिद्वार के खिलाड़ी चमके

विज्ञापन
रुद्रपुर स्टेडियम में वुशु प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में रविवार को अंतिम दिन देहरादून और ऊधमसिंह नगर जिले के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरी। सभी विजेता खिलाड़ी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में होने वाली राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में वुशु प्रतियोगिता के अंतिम दिन के खेलों का शुभारंभ मेयर रामपाल सिंह ने शुभारंभ किया। सीनियर महिला वर्ग 45 किलो भार में हरिद्वार की इशिका शर्मा प्रथम रहीं जबकि वहीं की निशा द्वितीय रहीं। 48 किलो में देहरादून की रूशी कुमारी प्रथम और अल्मोड़ा की दिप्ती पुरोहित द्वितीय रहीं।
इसी तरह 52 किलो पुरुष वर्ग में पौड़ी गढ़वाल के रोहित प्रथम और ऊधमसिंह नगर के निखिल भारती द्वितीय रहे। देहरादून के कार्तिक तीसरे स्थान पर रहे। 65 किलो पुरुष वर्ग में उत्तराखंड पुलिस के शुभम प्रथम, देहरादून के गौरव सिंह दूसरे और हरिद्वार के अशोक कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

75 किलो पुरुष वर्ग में उत्तराखंड पुलिस के सागर सिंह प्रथम, देहरादून के आदर्श कुमार द्वितीय और हरिद्वार के निर्भय कुमार तृतीय रहे। इस दौरान नागेंद्र शर्मा, आरती सैनी, दिव्या भारद्वाज, बबलू दिवाकर, घनश्याम पूरिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें