फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेला पर्व पर साढ़े तीन लाख पौधों का किया रोपण

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग के ग्राम सणगू में हरेला पर्व पर पौधरोपण करता हुए नन्हा बच्चा। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
हरेला पर्व पर जनपद में विभिन्न प्रजाति के 3 लाख 69 हजार 549 पौधों का रोपण किया गया। इससे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने हरी झंडी दिखाकर पौधों से भरी गाड़ियों को गांवों के लिए रवाना किया। गांवों में भी लोगों ने उत्साह से पौधरोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय जवाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में जिपं अध्यक्ष शाह ने कहा जंगलों को बचाना होगा। विधायक मनोज रावत ने जिला स्तर पर इको टूरिज्म को बढ़ावा देने पर जोर दिया। वहीं, डीएम वंदना सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के लिए वन पंचायत, स्वयं सहायता समूह व ममंद की क्षमताओं का विकास करने पर जोर दिया। उधर ग्राम पंचायत कमेड़ा के धुयेली में प्रशासन व रिलायंस फाउंडेशन द्वारा फलदार व अन्य प्रजाति के सौ पौधों का रोपण किया गया। साथ ही डीएम व सीडीओ ने 20 नाली भूमि पर पोषण वाटिका का शुभारंभ भी किया। ऊखीमठ के पाली गांव में प्रवासी युवकों द्वारा कांगजी नींबू के 100 पौध रोपी गई। इस दौरान डीएफओ वैभव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें