फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: सब्जी से भरा पिकअप वाहन खाई में गिरा, चालक सहित दो घायल

Sat, 08 Feb 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरकोटा स्थित सम्राट होटल के समीप एक सब्जी से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को खाई से निकालकर जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया, जहां गंभीर हालत के चलते एक को हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक शनिवार तड़के चार बजे सब्जी से भरा पिकअप वाहन श्रीनगर गढ़वाल से रुद्रप्रयाग की तरफ जा रहा था। सम्राट होटल के समीप वाहन अनियंत्रित होकर सीधे गहरी खाई में अलकनंदा नदी किनारे जा गिरा। सूचना पर एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। टॉर्च की रोशनी के सहारे रेस्क्यू दल खाई में उतरे और घायल पड़े जाकिर (40) और सोहेब (28), निवासी निवासी बागुवाला मंडावली, नजीबाबाद, उत्तर प्रदेश को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जाकिर को पैर पर गंभीर चोट के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिला आपदा प्रबंधन नंदन सिंह रजवार ने बताया कि संभवत: वाहन तेज रफ्तार में था और अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें