फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: सिलगढ़ महोत्सव में लोकगीतों पर झूमे लोग

Tue, 11 Feb 2025 07:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलवाड़ा। जखोली ब्लॉक के सिलगढ़ पट्टी स्थित जीआईसी तैला में आयोजित चार दिवसीय सिलगढ़ महोत्सव के तीसरे दिन लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी। लोक गायिका सोनम खरे, आरती रावत, आसमां नेगी ने लोकगीतों, धर्मदास ने भजनों, लोक गायक जगदंबा भक्तवान ने हवाई तवाई गीत से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

महोत्सव में मुख्य अतिथि जखोली ब्लॉक के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने कार्यक्रमों का उद्घाटन किया। उन्होंने नई पीढ़ी से अपनी लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए आगे आकर काम करने का आह्वान किया। पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अर्जुन सिंह गहरवार और नागेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि सिलगढ़ महोत्सव स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान कर रहा है। मेला समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह भंडारी ने मेले में मिल रहे सहयोग के प्रति जनता और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। इस मौके पर निरंकारी महात्मा शेरू मिस्त्री, गब्बर सिंह नेगी, यशवीर चौहान, दीपक रावत, केएस पंवार और शिवराज नेगी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें