जिले की सीमा सिरोहबगड़ व चिरबटिया में पुन: चेकिंग को लेकर तैयारी की जा रही है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के अन्य शहरों के साथ ही 12 राज्यों, जहां संक्रमण अधिक है से आने वाले लोगों की अनिवार्य सैंपल लिए जाए।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीके शुक्ला ने बताया कि बाहर से आने वाले लोगों की रैंडम सैंपलिंग की जा रही है। जिले में अभी तक कोरोना संक्रमण के 50 नए एक्टिव मामले आ चुके हैं। इन संक्रमितों में 48 को होम आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि एक मरीज कोटेश्वर स्थित माधवाश्रम अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है।