फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते संक्रमण से भी सबक लेने को तैयार नहीं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बावजूद बाजारों में लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। साथ ही सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। बैंक, एटीएम से लेकर सब्जी की दुकानों में कोरोना से बचाव के नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। दो बजे बाजार बंद होने के बाद भी कई लोग बाजारों में घूम रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को मुख्य बाजार सहित कई जगहों पर भीड़भाड़ रही। शादी का सीजन व अन्य खरीदारी के लिए गांवों व कस्बों से लोग जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग पहुंचे। जिससे एटीएम, बैंक सहित कई सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ जुटी रही। हैरत की बात यह है कि बैंक सहित अन्य सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों व संस्थानों में सामाजिक दूरी के लिए दो-दो गज की दूरी पर गोले बनाए गए थे, लेकिन इस बार संक्रमण की गंभीरता के बावजूद कोई इंतजाम नहीं हैं। सामाजिक दूरी तो दूर कई लोग तो बिना मास्क के ही बाजारों में घूम रहे हैं। तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, गुप्तकाशी आदि सभी स्थानों पर भी यही स्थिति देखने को मिल रही है। इधर, जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि पुलिस को बिना मास्क व सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से शासन-प्रशासन से जारी होने वाले नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें