फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: हेलिकॉप्टर टिकट के नाम पर होने वाली ठगी पर विशेष नजर रखें

Thu, 09 Apr 2026 06:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
बृहस्पतिवार में अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अ​धिकारियों को सम्मानित करती एसपी नीहारिका तोमर। स
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने मासिक अपराध बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन




फोटो



संवाद न्यूज एजेंसी



रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने पुलिस कार्यालय सभागार में जनपद की मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। एसपी ने विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने केदारनाथ यात्रा की तैयारियों पर प्रभारियों से जानकारी ली और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्हाेंने कहा कि ड्यूटी प्वाइंटों का निर्धारण करते हुए चार्ट के अनुसार ड्यूटी करें। उन्होंने प्रभारी साइबर सेल को हेलिकॉप्टर के टिकटों के नाम पर होने वाली ठगी पर विशेष नजर रखें।



एसपी ने कहा कि नशा एवं अवैध तस्करी पर कसंजा कसें। उन्होंने कोतवाली प्रभारियों व एसओजी टीम को सतर्क रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सड़कों पर अतिक्रमण चिह्नित कर वाहन पार्किंग में ही खड़ा कराएं। उन्होंने महिला एवं जन सुरक्षा, सत्यापन अभियान तेज करने के लिए कहा। इस अवसर पर ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी ऋचा कोटियाल, पुलिस उपाधीक्षक विकास पुण्डीर, पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी वेद प्रकाश भट्ट, यातायात निरीक्षक कैलाश शर्मा और निरीक्षक संचार प्रमोद पेटवाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन








17 पुलिस कार्मिक सम्मानित



अपराध समीक्षा बैठक के दौरान विगत माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 17 पुलिस कार्मिकों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें निरीक्षक सुरेश बलूनी, राकेंद्र कठैत, मनोज नेगी, उपनिरीक्षक कुलदीप पन्त, महेश रावत, रणजीत खनेड़ा, जयवीर सिंह, मुकेश डिमरी, अपर उपनिरीक्षक जावेद अली, मुख्य आरक्षी नवनीत सिंह, आरक्षी विनय पंवार, महेश देवेन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह, दीपक नौटियाल आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें