फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: गोला फेंक प्रतियोगिता में करिश्मा और समीर रहे अव्वल

Thu, 09 Apr 2026 06:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
क्रीड़ा प्रतियोगिता में लंबी कूद लगाते प्रतिभागी ​खिलाड़ी। स्रोत महाविद्यालय
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। अनुसूया प्रसाद बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित 51वीं वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। गोला फेंक में करिश्मा-समीर सिंह, सायना-दीपक कुमार, सलोनी-धर्मेंद्र क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। चक्का फेंक में सलोनी नेगी-समीर सिंह, सायना-सुनील कुमार, इशा-दीपक कुमार, लंबी कूद में कृष शाह-स्मिता, रोहित सिंह-नैना, दिव्यांशु-सलोनी, ऊंची कूद में अमित सिंह-स्मिता, आदित्य सिंह-प्रिया, अभिषेक-किरण ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं का संचालन क्रीड़ा प्रभारी डॉ. जितेंद्र सिंह व डॉ. मनीषा सिंह ने किया। इस मौके पर बीएड संकाय से जितेंद्र रावत, व्यायाम शिक्षक आशीष बर्तवाल, डॉ. अंजना फरस्वाण, छात्र संघ अध्यक्ष प्रियांशु मोहन, उपाध्यक्ष अभिषेक आर्य, गणेश गोस्वामी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें