फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: नहाते समय पैर फिसलने से मंदाकिनी नदी में बहा यूपी का यात्री, नहीं लगा सुराग

Wed, 18 Sep 2024 04:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग

सार

सोनप्रयाग स्थित पार्किंग के नीचे मंदाकिनी नदी किनारे बदायूं, उत्तर प्रदेश निवासी विजय कुमार पुत्र वीर सहाय नहा रहा था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन
नदी में डूबा यात्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ यात्रा पर आया यूपी निवासी एक यात्री सोनप्रयाग पार्किंग के समीप मंदाकिनी नदी में नहाते समय पैर फिसलने से बह गया। सूचना पर जिला पुलिस, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के जवान यात्री की खोज में जुट गए लेकिन देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह सोनप्रयाग स्थित पार्किंग के नीचे मंदाकिनी नदी किनारे बदायूं, उत्तर प्रदेश निवासी विजय कुमार पुत्र वीर सहाय नहा रहा था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया।

सूचना पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक की खोज में जुट गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार और एसडीआरएफ के एसआई आशीष डिमरी ने बताया कि युवक केदारनाथ यात्रा पर आया था। मगर नहाते समय बह गया। उसकी खोज की जा रही है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें