फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंचिंग ग्राउंड के निर्माण से क्षेत्रीय आबादी और किसानों को कोई नुकसान नहीं- गुलाम गौस

विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। कई दशक पूर्व विद्यालय के लिए दान की गई भूमि पर कूड़ा निस्तारण केंद्र खोलने के विरोध में ग्रामीणों ने तहसील में विरोध प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्राम पंचायत झगड़पुरी के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शराफत अली मंसूरी और कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में ग्राम झगड़पुरी मझरा हसन, बलखेड़ा एवं शांति ग्राम के लोगों ने तहसील में प्रदर्शन किया। डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार भुवन चंद्र को सौंपा, जिसमें कहा कि ग्राम मझरा हसन में उक्त भूमि 70 वर्ष पूर्व खेम सिंह ने विद्यालय के लिए दान दी थी। उक्त भूमि जिला पंचायत ऊधमसिंह नगर को स्थानांतरित कर दी थी, जहां अब कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाया जाना प्रस्तावित है। वहां फिरासत अली मंसूरी, आनंद सिंह, हेम सिंह, इकबाल हुसैन, गुलफाम अहमद, अल्ताफ हुसैन, रिहान अली, समीर, पंकज कुमार, खुशीराम, मान सिंह, शिव सिंह, सलामत अली, मो. रईस, मो. यामीन, मो. हरीश, मो. अजीज, एहसान अली, रिफाकत अली थे।
ट्रंचिंग ग्राउंड के निर्माण से किसी को नुकसान नहीं : गुलाम गौस
गदरपुर। ग्राम मजरा हसन में करीब 12 करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले ट्रंचिंग ग्राउंड का विरोध राजनीतिक द्वेष भावना के तहत किया जा रहा है, जबकि इसके निर्माण से क्षेत्रीय आबादी और किसानों को किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है। यह बात पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस ने पालिका कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही गई। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से सहयोग की अपील की है। पत्रकार वार्ता में सभासद सतीश कुमार मिड्डा, रोहित कुमार, ब्रजेश कुमार बिल्लन, संजीव झाम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें