ई-टेंडरिंग के विरोध में ठेकेदार संघ का धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर मांगपूर्ति के लिए लोनिवि की निविदाओं को अनिश्चितकाल के लिए निरस्त करने की मांग की गई। संघ ने मांगपूर्ति तक आंदोलनरत रहने और जुलूस प्रदर्शन की चेतावनी भी दी गई।
लोक निर्माण विभाग के परिसर में धरना देते हुए ठेकेदार संघ के पदाधिकारियों का कहना था कि सरकार ने ई-टेंडरिंग के जरिए छोटे व मझले ठेकेदारों को हाशिए पर रखने का काम किया गया है। इस मौके पर लोनिवि, सिंचाई खंड, जलसंस्थान, जलनिगम व अन्य कार्यदायी संस्थाओं से जुड़े ठेकेदारों ने एक स्वर में सरकार से ई-टेंडरिंग खत्म कर पुरानी व्यवस्था लागू करने की मांग भी की। धरना देने वालों में राजेंद्र सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह रावत, सीपी गैरोला, शैलेंद्र गोस्वामी, नरेंद्र ममगाईं, सतेंद्र राणा, मुकेश देवशाली, गोपाल सिंह रावत, कुलदीप सिंह बिष्ट, अनूप खंडूडी, अजय पंवार आदि मझले व छोटे ठेकेदार मौजूद थे। संवाद