फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौचर भूमि में प्रस्तावित विद्युत सब स्टेशन का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारघाटी के ग्राम पंचायत रुद्रपुर के ग्रामीणों ने गौचर भूमि पर 33 केवी विद्युत सब स्टेशन निर्माण का विरोध किया। कहना है कि बिना उनकी सहमति के तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी/प्रशासक द्वारा गांव की छह हेक्टेयर गौचर राजस्व भूमि का 33 केवी विद्युत सब स्टेशन निर्माण के लिए अनापत्ति जारी कर दी गई। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर रोष भी जताया।
विज्ञापन

प्रधान मंजू देवी के नेतृत्व में ग्रामीण प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी मनुज गोयल से मुलाकात की। कहा कि गांव की सीमित भूमि है। ऐसे में पिटकुल द्वारा गांव की 6 हेक्टेयर गौचर भूमि पर 33 केवी विद्युत सब प्रस्तावित है। बताया कि तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी/प्रशासन द्वारा बिना ग्रामीणों से वार्ता व सुझाव के इस भूमि की अनापत्ति कार्यदायी संस्था पिटकुल को दी गई है, जिसका वे पुरजोर विरोध करते हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि वे पिटकुल के अधिकारियों से मामले में वार्ता करेंगे। प्रयास होगा कि ग्रामीणों की भूमि भी सुरक्षित रह जाए और विद्युत सब स्टेशन का निर्माण हो, जिससे क्षेत्र में बिजली सप्लाई बेहतर होगी। प्रतिनिधिमंडल में महिला मंगल दल अध्यक्ष सुषमा देवी, सरोजनी देवी, सविता देवी, किशन लाल, सरपंच मंगल सिंह, दीपनारायण शुक्ला, गणेश चंद्र शुक्ला, सुभाष शुक्ला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें