फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर कारोबारी का अपहरण

विज्ञापन
रुद्रपुर में अपहरणकर्ताओं को पकड़ने वाले सीपीयू कर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। 28 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर बृहस्पतिवार को एक कारोबारी का अपहरण हो गया। देहरादून के युवकों ने उसे दिनभर तो एक कमरे में बंधक बनाकर रखा था और देर शाम उसे लेकर भाग रहे थे। कारोबारी के भाई की सूचना पर पुलिस ने शहर में अलर्ट जारी कार सवारों की तलाश शुरू कर दी। सीपीयू ने इंदिरा चौक से पहले घेराबंदी कर भाग रही कार से कारोबारी को छुड़ा लिया। इसके साथ ही तीन युवकों को हिरासत में लेकर आवास विकास चौकी पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने कारोबारी और हिरासत में लिए युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से शेरगढ़ महिमा नगला बरेली हाल भूतबंगला निवासी सन्नी कुमार फुलसुंगा में तकिए का कारोबार करता है। उसका कहना है कि देहरादून के कुछ युवकों से उसकी पहचान थी। कारोबार के सिलसिले को लेकर उसने युवकों से 28 लाख रुपये लिए थे। उसने रुपये कुछ समय बाद देने की बात कही थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार की दोपहर इनोवा व एक अन्य कार में 12 अधिक युवक उसकी दुकान में पहुंच गए। उन्होंने उसे उठाकर कार में रखा और आवास विकास स्थित एक कमरे में बंधक बनाकर बट से मारपीट की। देर शाम तीन युवक इनोवा कार में डालकर उसे लेकर भाग रहे थे। उसने किसी तरह अपने मोबाइल से इसकी सूचना उसके भाई सौरभ को दी। भाई ने डायल 112 में भाई के अपहरण की सूचना पुलिस को दी। इस पर यातायात के सीओ बीए भंडारी ने सभी को अलर्ट किया और इंटसेप्टर को भी लगा दिया। पुलिस और सीपीयू ने घेराबंद शुरू कर दी। डीडी चौक से भाग रही इनोवा कार संख्या यूके 07डीएम8811 को सीपीयू कर्मियों ने इंदिरा चौक से पकड़ लिया। कार में सवार अपहरण युवक को छुड़ाने के बाद सीपीयू सभी को आवास विकास चौक ले गई। जहां कारोबारी व कार सवारों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। चौकी इंचार्ज धीरज वर्मा ने बताया कि कारोबारी और कार सवारों से पूछताछ की जा रही है। 28 लाख के लेनदेन को लेकर उसका अपहरण करने के बात सामने आ रही है। अपहरणकर्ताओं को पकडने वाली सीपीयू टीम में एसआई मंगल सिंह, बालम सिंह बजेली, श्यामपाल सिंह, कांस्टेबल दलीप कुमार, जितेंद्र कुमार, फिरोज खान शामिल थे।
कार लूटने का भी है आरोप
रुद्रपुर। कारोबारी सन्नी कुमार का आरोप है कि युवकों ने उसकी बलेनो कार को भी लूट लिया है। रुपये नहीं देने पर उसे अपहरण कर ले जाया जा रहा था। युवकों ने उसे कार में रास्तें में जान से मारने की भी धमकी दी थी। उसने सोशल मीडिया में पोस्ट वायरल कर अपनी जान को खतरा बताया है।
विज्ञापन

अपहरणकर्ताओं को नहीं बख्शा जाएगा
रुद्रपुर। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि कारोबारी के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ कर जांच कर रही है। आरोप सही पाए जाने पर अपहरणकर्ताओं ने नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें