फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजपुर के जमीन प्रकरण का 15 अगस्त से पहले कर देंगे निस्तारण: त्रिवेंद्र 16-30-55

विज्ञापन
रुद्रपुर में कोविड 19 हॉस्पिटल और विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते सीएम रावत। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पं. राम सुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कालेज में 300 बेडों के कोविड-19 अस्पताल का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने जिले में करोड़ों रुपयों के 31 विकास कार्यो का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे सीएम निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज पहुंचे और अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां के फर्श की फिनिशिंग बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने रुद्रपुर में 684.44 लाख की लागत से विभिन्न सीसी मार्गो का लोकार्पण, 385.47 लाख की लागत से विभिन्न सड़कों के पुनर्निर्माण का शिलान्यास किया। इसके साथ ही रुद्रपुर में बेकरी ग्रोथ सेंटर, काशीपुर में मत्स्य ग्रोथ सेंटर, गोविंदपुर गदरपुर में मसाला और जसपुर में मेघावाला दुग्ध ग्रोथ सेंटर के अलावा क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला, सरस मार्केट सेंटर रूद्रपुर, पहेनिया हस्तशिल्प ग्रोथ सेंटर का लोकार्पण किया। उन्होंने सीएसआर के तहत प्लान इंडिया व रैकिट बैंकाइजर (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से सीएचसी किच्छा, पालीप्लेक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के सहयोग से सीएचसी बाजपुर और खटीमा, बालाजी एक्शन बिल्डवेल के सहयोग से सीएचसी सितारगंज, बजाज ऑटो लिमिटेड पंतनगर एवं जानकी देवी बजाज ग्राम विकास संस्था के सहयोग से जिला अस्पताल रुद्रपुर, नैनी पेपर्स मिल के सहयोग से सीएचसी काशीपुर के आधुनिकीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इसके साथ ही टाटा प्रोजेक्टस के वित्तीय सहयोग से कोविड हॉस्पिटल में उपकरण की आपूर्ति एवं अधिष्ठान कार्यों, रेस्पिरेटरी एण्ड स्किन डिसीज ब्लाक, न्यू वार्ड ब्लाक भवन निर्माण, रेडियोलॉजी ब्लॉक, ऑक्सीजन सप्लाई पाइप लाइन कार्य का लोकार्पण किया।
उन्होंने रुद्रपुर के वार्ड नम्बर 25 फाजलपुर महरौला में स्थित आठ एकड़ भूमि में जैविक ठोस अपशिष्ट से 50 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता के कंपोस्ट बायोगैस प्लांट स्थापना कार्य का शिलान्यास किया। वहां पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार, विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, हरभजन सिंह चीमा, पुष्कर सिंह धामी, मंडलायुक्त/सचिव सीएम अरविन्द सिंह हयांकी, आईजी अजय रौतेला, प्रभारी सचिव स्वास्थ्य पंकज कुमार पांडेय, डीएम डॉ. नीरज खैरवाल, एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर सहित अनेक मौजूद रहे।

रुद्रपुर के कलक्ट्रेट में ई ऑफिस वेब पोर्टल का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें