फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: शराब के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। ब्लॉक के उप तहसील बसुकेदार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया कि बसुकेदार में रघुनाथ के घर से चार लीटर कच्ची शराब बरामद की। आरोपी को अगस्त्यमुनि थाने लाया गया। कहा कि पुलिस की ओर से अभी तक लगभग 20 लोगों को शराब के साथ पकड़ा गया और जेल भेजा गया। संवाद
विज्ञापन


पौड़ी : 1475 लोगों को शांतिभंग के नोटिस भेजे

पौड़ी। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद से अब तक पौड़ी पुलिस ने जिले में शांतिभंग में 1475 लोगों को नोटिस भेजा है। इनमें अधिकांश वे लोग हैं जो राजनैतिक दलों से जुड़े हुए हैं। लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस भी चुनाव के दौरान नाकों व बैरियरों पर विशेष रूप से सघन चेकिंग अभियान में जुटी है। साथ ही चुनाव प्रभावित करने वालों को भी पुलिस ने चिह्नित किया है। कई लोगों पर गुंडा एक्ट भी लगाया गया है। एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि जिले में 1475 लोगों को शांतिभंग के नोटिस भेजे गए हैं। कहा कि चुनाव सकुशल निपटाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस सघन चेकिंग करने के साथ हर आपराधिक गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें