फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: मान्यता शर्तें पूरी न होने पर 69 विद्यालयों को नोटिस जारी

Mon, 05 Jan 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
मानक पूरे न होने पर मान्यता निरस्त होगी, लगेगा जुर्माना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। जनपद में संचालित 69 निजी विद्यालयों की मान्यता पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। कार्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इन विद्यालयों को नोटिस जारी कर कहा है कि प्रक्रिया अधूरी होने के कारण वर्तमान में इन्हें मान्यता प्राप्त विद्यालय नहीं माना जाएगा। निर्धारित समय सीमा में मानकों का अनुपालन नहीं किया तो उनकी मान्यता निरस्त करने, विद्यालय संचालन पर रोक लगाने तथा एक लाख रुपये का आर्थिक दंड लगाने की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों का प्रवेश केवल मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ही कराएं। अमान्य विद्यालयों में प्रवेश लेने पर भविष्य में किसी भी शैक्षणिक समस्या या नुकसान की जिम्मेदारी उनकी होगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी पदमेंद्र बिष्ट ने कहा कि जनपद के कई विद्यालयों ने अपने अभिलेख जमा नहीं कराए हैं। उनको मान्यता से जुड़े समस्त मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें