ऊखीमठ। 15 वर्षो के बाद हो रही भगवती कालीमाई की पैदल दिवारा यात्रा सोमवार को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंची। यहां डोली का भव्य स्वागत किया गया। भगवती कालीमाई की डोली ने बाबा केदार से भेंट की।
सोमवार को मधु गंगा के किनारे बसे पाली सरूणा गांव में भगवती काली, मद्महेश्वर भगवान, ओंकारेश्वर महादेव सहित 33 कोटि देवी-देवताओं का आह्वान किया गया। इसके बाद सुबह आठ बजे दिवारा यात्रा अग्रिम पड़ाव के लिए रवाना हुई और श्रद्धालुओं की कुशलक्षेम पूछी। वहीं भगवती कालीमाई की दिवारा यात्रा देर शाम चुन्नी गांव पहुंची। मंगलवार को दिवारा यात्रा रात्रि प्रवास के लिए बष्टी गांव पहुंचेगी। इस मौके पर कालीमाई पंचगांई समिति कालीमठ के अध्यक्ष लखपत सिंह राणा, महामंत्री सुरेशानंद गौड़, ओंकारेश्वर मंदिर के वरिष्ठ पुजारी शिव शंकर लिंग, नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण, मधु गंगा ग्रुप एमडी खुशहाल सिंह नेगी, मंदिर समिति के सदस्य विनीत पोस्ती आदि मौजूदरहे। संवाद