फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्राबैंड से बेलणी पुल तक नो पार्किंग जोन घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में आए दिन लग रहे जाम से निजात के लिए पुलिस ने रुद्राबैंड से बेलणी पुल तक नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया है। अब, इस पूरे क्षेत्र में चौपहिया वाहन खड़े नहीं होंगे। जो भी नियम का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर आर्थिक दंड भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य बाजार क्षेत्र में जाम से आमजन को हो रही समस्या का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने रुद्राबैंड से बेलणी पुल तक नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया है। करीब दो किमी क्षेत्र में अब कोई भी चौपहिया वाहन खड़ा नहीं कर सकेगा। पुलिस अधीक्षक अग्रवाल ने बताया कि इस नई व्यवस्था में मुख्य बाजार में पीपल के पेड़ के पास बना टैक्सी स्टैंड शामिल नहीं है। उन्होंने लोगों से आदेश का पालन करते हुए नगर को जाम मुक्त बनाने में सहयोग की अपील की है। साथ ही कहा कि नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें