फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेली टिकट के नाम हुई ठगी के मामले में नहीं मिली तहरीर : एसपी

Wed, 27 May 2026 07:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रा सीजन में 350 फर्जी वेबसाइटों व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को किया बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के दौरान ऑनलाइन ठगी और फर्जी वेबसाइट के जरिये धोखाधड़ी के मामलों को पुलिस गंभीरता से ले रही है। पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने बताया कि यात्रा सीजन में 350 फर्जी वेबसाइटों व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को बंद किया गया है। वहीं बीते दिन हेली टिकट के नाम पर हुई ठगी के मामले में संबंधित लोगों से कोई शिकायत नहीं मिली है। संबंधित लोगों ने बताया कि वे अपने क्षेत्र में शिकायत दर्ज करेंगे।
विज्ञापन

बीते मंगलवार को आंध्र प्रदेश के चित्तूर-तिरुपति से आए 22 सदस्यीय श्रद्धालु दल से हेली टिकट दिलाने के नाम पर 2.65 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया था और सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। दल के सदस्य जीवीरा राघावलू ने बताया कि टिकट उपलब्ध न होने के दौरान उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया जिसने खुद को हेली टिकट उपलब्ध कराने वाला बताकर अलग-अलग समय पर धनराशि ट्रांसफर करवाई। केदारघाटी स्थित हेलिपैड पहुंचने पर पता चला कि उनके टिकट फर्जी हैं। एसपी ने बताया कि अब तक साइबर ठगी से जुड़े कई मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें