फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में खाकी वर्दी और टोपी पहने ड्यूटी करते नजर आएंगे एसपीओ 18-29-38

विज्ञापन
रुद्रपुर में एसपीओ को दी जाने वाली शर्ट के लिए तैयार किया गया डिजाइन। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। स्थानांतरण से पहले एसएसपी बरिंदरजीत सिंह जिले भर के एसपीओ को खाकी वर्दी और टोपी की सौगात दे गए। उनके 20 लाख के ड्रीम प्रोजेक्ट पर डीएम की मोहर लगते ही थाना और कोतवाली को बजट जारी किया जा रहा है। एसपीओ नजदीकी थाना और कोतवाली में अपनी नाप देंगे। इसके बाद उन्हें ड्रेस मुहैया करा दी जाएगी। इसके अलावा एक डंडा भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान पुलिस कर्मियों के सहयोग के लिए एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) को नियुक्त किया था। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि जिले में 2100 से अधिक एसपीओ ड्यूटी कर रहे हैं। उनकी सुविधा के लिए डीएम को पत्र लिखकर 20 लाख का प्रस्ताव भेजा था जिसे स्वीकृति मिल गई। जिससे प्रत्येक एसपीओ के लिए दो टी शर्ट, दो पजामा, एक टोपी, आई कार्ड और लाठी खरीदी जाएगी। ड्रेस की नाप एसपीओ संबंधित थाना, कोतवाली में देंगे। ड्रेस को 15 जुलाई को लान्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें