शनिवार को धनकुराली में अनुष्ठान के समापन पर भक्तों ने जगदीश जात और नाग देवता की पूजा-अर्चना कर परिवार सहित दर्शन किए। मुख्य अतिथि ठाकुर गजेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि आगामी समय में मेला को भव्य रूप दिया जाएगा। इस मौके पर नागेंद्र देवता मेला एवं पर्यटन समिति की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए बृजेंद्र मेवाड़ अध्यक्ष व विनोद थपलियाल उपाध्यक्ष चुने गए। इससे पहले शुक्रवार को भक्त वाद्य यंत्रों के साथ भगवान नाग देवता की डोली को बजीरा गांव से धनकुराली लाए। इस मौके पर मेला समिति के सचिव हयात सिंह राणा, खुशाल सिंह चौहान सहित कई लोग मौजूद थे।
मदोला में चक्रव्यूह का मंचन आज
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक के ग्राम पंचायत मदोला में 11 वर्ष बाद आयोजित पांडव लीला में रविवार को चक्रव्यूह का मंचन किया जाएगा। पांडव आयोजन समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी व ग्राम प्रधान बीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि चक्रव्यूह मंचन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्हाेंने बताया कि 11 वर्ष बाद पांडव लीला को लेकर गांव में उत्साह बना हुआ है। उन्हाेंने रविवार को आयोजित चक्रव्यूह मंचन में अधिक से अधिक लोगाें से शिरकत कर पांडवाें का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
रावण-अंगद संवाद का किया मंचन
गुप्तकाशी। यहां चल रहे पांच दिवसीय राम-कृष्ण लीला महोत्सव के दूसरे दिन रावण-अंगद संवाद का मंचन किया गया। शनिवार को लीला का शुभारंभ युवा कल्याण परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश बगवाड़ी व कृपाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। उन्हाेंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से भावी पीढ़ी को हमारी धार्मिक संस्कृति का बोध होगा। इससे सांस्कृतिक व धार्मिक संस्कृति भी संरक्षित होगी। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष मदन सिंह रावत भी उपस्थित थे।