फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम समुदाय ने भी देवता को भेंट चढ़ाई

Sat, 19 Dec 2015 04:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
 जयकारों के साथ ग्रामीणों ने सिनघाटा गांव की सीमा तक दिवारा यात्रा को विदा किया। इस दौरान कई भक्त भावुक भी हो उठे।
विज्ञापन



अगस्त्यमुनि ब्लाक के सिल्ला गांव के आराध्य देवता साणेश्वर महाराज की 14 वर्ष बाद आयोजित दिवारा यात्रा का डांगी गांव में भव्य स्वागत किया गया। यहां मां राजराजेवरी की मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करते हुए पंडित माहेश्वर प्रसाद पुरोहित ने साणेश्वर महाराज की डोली पर तंत्र, मंत्र और यंत्र की सिद्ध शक्तियां चढ़ाई। यहां पर डोली ने मां राजराजेश्वरी से आगे की दिवारा यात्रा की अनुमति मांगी।
विज्ञापन


देवी ने देवता की डोली को अपने मंदिर परिसर से आगे के लिए सकुशल विदा किया। इस अवसर पर गांव में मुस्लिम समुदाय के ग्रामीणों ने हिंदु समाज के लोगों के साथ मिलकर यात्रा का स्वागत करते हुए देवता को भेंट अर्पित की। यह गांव सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक के रूप में जिले से लेकर प्रदेश में स्थान रखता है। दिवारा यात्रा में त्रिलोचन पुरोहित, वीरपाल सिंह रावत, महावीर रावत, राजेश रावत, मोहन सिंह, अनसूया थपलियाल, कुंवर सिंह, अरविंद पुरोहित सहित कई ग्रामीण शामिल  हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें