फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूस पिलाकर तुड़वाया तीर्थपुरोहित संतोष का आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
किमाणा गांव स्थित भोलेश्वर मंदिर में बीते 17 दिन से देवस्थानम बोर्ड को भंग करने समेत अन्य मांगों को लेकर अर्धनग्न होकर धरना दे रहे तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी धरना समाप्त हो गया है। चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष शिव प्रसाद ममगाईं ने जूस पिलाकर उनका आंदोलन समाप्त कराया
विज्ञापन

साथ ही उन्हें वस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया।
मंगलवार को आचार्य ममगाईं भोलेश्वर मंदिर पहुंचे और उन्होंने धरना दे रहे संतोष त्रिवेदी की मांगों पर उचित कार्रवाई का लिखित आश्वास दिया। कहा कि वे तीर्थपुरोहितों की समस्याओं के निराकरण के लिए जल्द मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। उन्होंने त्रिवेदी को जूल पिलाकर धरना समाप्त कराया। बीते 12 जून से तीर्थुपरोहित संतोष त्रिवेदी देवस्थानम बोर्ड में तीथपुरोहितों के हक-हकूकों को यथावत रखने, केदारनाथ में 127 भूस्वामियों को अनुबंध के तहत पूर्व की भांति अधिकार देने, गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर प्रभावितों को रोजगार देने और देवस्थानम बोर्ड के अध्याय-6 के पैरा 22 को पूर्ण संशोधित करने की मांग को लेकर केदारनाथ में धरना दे रहे थे। इस मौके पर पूर्व विधायक आशा नौटियाल, नपं अध्यक्ष विजय राणा, पूर्व जिपं सदस्य केशव तिवारी, गजपाल सिंह रावत, राजकुमार तिवारी, दिनेश तिवारी, किशन अवस्थी, तेज प्रकाश त्रिवेदी, पशुपतिनाथ कुर्मांचली, आलोक वाजपेयी, प्रदीप त्रिवेदी समेत अन्य लोग मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें