फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: तीन माह से बंद पड़ा है मोटर मार्ग का निर्माण कार्य

Sun, 10 Mar 2024 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लॉक के दूरस्थ कोटली, मोल्दा, बांसी गांव के ग्रामीण मीलों पैदल नाप रहे हैं। गांव के लिए स्वीकृत 16.20 किमी जवाड़ी-मल्यासू-कोटली-बांसी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य बीते तीन माह से बंद पड़ा है, जिससे ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने शासन, तहसील व जिला प्रशासन और लोनिवि पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पुन: मोटर मार्ग का कार्य शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन




2008 में जखोली ब्लॉक के भरदार क्षेत्र के मल्यासू, कोटली, मोल्दा और बांसी गांव को यातायात सुविधा मुहैया कराने के लिए 16.20 किमी जवाड़ी-मल्यासू-कोटली-बांसी मोटर मार्ग स्वीकृत किया गया। संयुक्त सड़क संघर्ष समिति के अध्यक्ष देंवेद्र सिंह रावत, प्रधान अंजना देवी, मनवर सिंह, बसुदेव सिंह, महिपाल सिंह ने जल्द सड़क का कार्य शुरू नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर, लोनिवि के ईई इंद्रजीत बोस ने बताया कि जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें