फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसोली गांव में बहन हरियाली देवी से मिलीं मां चंडिका

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि विकासखंड के दशज्यूला क्षेत्र की आराध्य मां भगवती चंडिका देवी ने जसोली गांव पहुंचकर अपनी बहन हरियाली देवी से भेंट की। इस मौके पर पूरा क्षेत्र आराध्य के जयकारों से गूंज उठा। मां चंडिका अक्तूबर से दिवारा यात्रा के तहत क्षेत्र भ्रमण कर रही हैं। भक्तों की कुशलक्षेम पूछते हुए आराध्य भगवती की दिवारा यात्रा कोट गांव होते हुए हुए रात्रि प्रवास के लिए मवाणा गांव पहुंची। वहां ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

जसोली के हरियाली मंदिर में मां चंडिका ने अपनी बहिन से हरियाली से भेंट की। इस मौके पर पुजारियों ने संयुक्त रूप से आराध्य की पूजा-अर्चना करते हुए सभी धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद चंडिका देवी ने कोट गांव का भ्रमण करते हुए घर-घर जाकर अपनी ध्याणियों व भक्तों की कुशलक्षेम पूछी। यहां से मां भगवती की दिवारा यात्रा रात्रि प्रवास के लिए मवाणा गांव पहुंची। जहां पर ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ स्वागत किया। दिवारा यात्रा समिति के देवेंद्र सिंह जग्गी ने बताया कि मंगलवार को दिवारा यात्रा शिवानंदी का भ्रमण करते हुए रात्रि प्रवास के लिए कलना गांव पहुंचेगी। बता दें कि 92 वर्ष के बाद बीते वर्ष विजयदशमी के पावन पर्व पर मां चंडिका की दिवारा यात्रा शुरू हुई थी। अपने 24 गांवों के साथ ही जनपद चमोली के पोखरी विकासखंड के गांवों का भ्रमण कर चुकी है। जून माह में दशज्यूला महड़ गांव में महायज्ञ के साथ दिवारा यात्रा का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें