फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: मोनिका का बैडमिंटन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

Tue, 19 Nov 2024 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि की छात्रा मोनिका नेगी का चयन विद्यालयी खेलों की राष्ट्रीय बैंडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताते हुए छात्रा को पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन




कक्षा 11वीं की छात्रा मोनिका नेगी ने इस वर्ष विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में ब्लॉक, जिला व प्रदेश में सफलता प्राप्त की है। अब, अंडर-17 बालिका वर्ग में छात्रा का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह मध्य प्रदेश के नर्वदापुरम में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी। मोनिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता, कोच नवीन बिष्ट और व्यायाम शिक्षक शिवसिंह नेगी को दिया है। इधर, बुधवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय सजवाण ने छात्रा को बैडमिंटन भेंट कर पुरस्कृत किया। साथ भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सफल होने के लिए शुभकामनाएं भी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें