फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से गैरसैंण रवाना हुए विधायक

विज्ञापन
पहाड़ की विभिन्न समस्याओ को लेकर साइकिल जनजागरण यात्रा के तहत गैरसैण विधानसभा सत्र के रवाना होत? - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
पर्वतीय क्षेत्रों की उपेक्षा, पहाड़ में जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक व किसानों की समस्या को लेकर केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने गबनी गांव (चंद्रापुरी) से जनजागरण यात्रा शुरूआत कर दी है। वह साइकिल यात्रा के जरिए गैरसैंण में होने वाले विधानसभा सत्र में पहुंचेंगे।
विज्ञापन

रविवार सुबह गबनीगांव (चंद्रापुरी) स्थित अपने कैंप कार्यालय से विधायक मनोज रावत ने अपने सहयोगियों के साथ साइकिल यात्रा की शुरूआत की। इस मौके पर उन्होंने सरकार पर पर्वतीय क्षेत्रों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा पहाड़ की समस्याओं को लगातार विधानसभा में उठाया गया। जबकि सरकार द्वारा समस्याओं के निदान का आश्वासन भी दिया गया, लेकिन इस पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि लगातार अनदेखी के कारण अब वह साइकिल यात्रा कर जनजागरण अभियान चला रहे है। साइकिल यात्रा के जरिए वह विधानसभा सत्र में शामिल होंगे। कहा कि उच्च न्यायालय ने बुग्यालों में टेंट लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही बंजर व बैनाप भूमि को भी वन भूमि घोषित दिया गया है। इससे यहां के लोगों की हित प्रभावित हो रहे है। विधायक ने कहा कि सरकार का ध्यान इन समस्याओं की ओर खींचने के लिए वह साइकिल यात्रा के जरिए विधानसभा में जा रहे है। रास्ते में वह लोगों से बातचीत कर उनकी राय भी जानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें