फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: विधायक आशा ने दो लाख की धनराशि देने की घोषणा की

Mon, 13 Apr 2026 07:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि। अगस्त्य महोत्सव एवं बैसाखी मेले के तीसरे दिन लोगों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम का शुभारंभ केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, योगेश बेंजवाल एवं राजेश बेंजवाल ने किया। विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि बैसाखी मेला क्षेत्र में खुशहाली और समृद्धि का संदेश लेकर आता है। उन्होंने मेला समिति को दो लाख की धनराशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर गुरुकुल नेशनल स्कूल अगस्त्यमुनि के बच्चों ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। उत्तराखंड में आधुनिकता वरदान या अभिशाप विषय पर हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्रा रिया और इस्पिता ने प्रस्तुति दी। लोकगायक मातबर सिंह ने पलायन की पीड़ा पर मार्मिक गीत प्रस्तुत किया। लोकगायिका मीना राणा, अमित खरे और अनुराग ने गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन जमलोकी, पलायन आयोग सदस्य रंजना रावत, जिला उपाध्यक्ष मधु भट्ट, सतीश गोस्वामी, मुकुल मैठाणी, बलवीर लाल, व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह नेगी, नितिन रावत आदि उपस्थित रहे। संचालन कार्तिक अग्रवाल व अंकित पुरोहित ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें