उन्होंने विकास भवन तक जाने के लिए कर्मचारियों व जनता की सुविधा के लिए स्वयं व केदारनाथ की विधायक की ओर से विधायक निधि से एक-एक वाहन उपलब्ध कराने की भी घोषणा की। वाहनों का संचालन पीपीपी मोड में होगा।
विकास भवन को जिले को समर्पित करते हुए डा. रावत ने कहा कि यह भवन जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इसमें एक साथ कई विभागों के संचालन से लोगों को सुविधा होगी। कहा कि भवन के डी ब्लाक के निर्माण के लिए कम पड़ी धनराशि की पूर्ति के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे। भवन को जोड़ने वाली सड़क को भी बेहतर बनाया जाएगा।
विकास भवन के तीन ब्लाक के निर्माण में 11 करोड़ 24 लाख रुपये खर्च हुए हैं। कैबिनेट मंत्री ने खुरड में बारात घर बनाने के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इस मौके पर केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष देवेंद्र झिक्वाण, ब्लाक प्रमुख राजकुमारी रावत सहित जिला स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे।