फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 अभ्यर्थियों को कन्याधन का इंतजार

Wed, 27 Jan 2016 09:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2013-14 में जिले में 166 अनुसूचित जाति के परिवारों ने कन्या धन योजना के तहत समाज कल्याण विभाग में आवेदन किया था। इस योजना के तहत बेटी के विवाह के लिए गरीब परिवारों को 50 हजार रुपये मिलते हैं। अब दो वर्ष बाद भी 37 परिवार इस लाभ से वंचित हैं। दिउली गांव के बिंदी लाल का कहना है कि विभाग में कन्या धन के लिए आवेदन करने के बाद भी उन्हें लाभ नहीं मिल पाया है। इस स्थिति में उसे बेटी की शादी के लिए गांव में 60 हजार रुपये कर्ज लेना पड़ा। सामाजिक कार्यकर्ता व कांग्रेस कमेटी के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएल शाह का कहना है कि विभाग द्वारा 129 एससी परिवारों को योजना का लाभ दे दिया गया है, लेकिन सभी प्रमाणपत्र सही होने के बावजूद 37 को छोड़ दिया गया है, जो अनुचित है। इधर, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरेंद्र लाल का कहना है कि बजट नहीं मिलने से कुछ परिवार छूट गए हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों के माध्यम से पत्राचार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें