फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग समेत जिले के अन्य शिक्षण संस्थाओं में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही मेधावी छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जीआईसी में एनएसएस प्रभारी एसपी पुरोहित के दिशा-निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम बालिका की महत्ता को लेकर चित्रकला, स्लोगन, निबंध, भाषण, पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस मौके पर छात्राओं को शिक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। जीजीआईसी रुद्रप्रयाग में भी राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। दूसरी तरफ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में मेधावी छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उधर, जीआईसी बसुकेदार, भीरी, चंद्रापुरी, ऊखीमठ, गुप्तकाशी के अलावा डिग्री कॉलेज रुद्रप्रयाग, जखोली और पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि में भी राष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्वयंसेवियों द्वारा सफाई अभियान भी चलाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें