कलाकार आर्ट स्टूडियो दिल्ली के पेंटर्स ने रुद्रप्रयाग में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बाईपास पर ?
- फोटो : RUDRAPRYAG
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत कलाकार आर्ट स्टूडियो की पांच सदस्यीय टीम ने सुरक्षित यातायात का संदेश देते हुए बाईपास पर पेंटिंग की। स्टूडियो के संस्थापक संदीप पंवार के नेतृत्व में कलाकारों ने रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग के बाईपास पर ( संगम ) सड़क के ऊपरी तरफ गढ़वाली में स्लोगन लिखे है। आराम से चल भुला..। जबकि निचली तरफ लगे पिलर पर अंग्रेजी में रुद्रप्रयाग लिखा है। पंवार ने बताया कि अक्षय, आकाश, सोनाली, बंटी और ओम प्रकाश ने पेेंटिंग के जरिए वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात के प्रति सजग कर रहे हैं। बताया कि रुद्रप्रयाग नगर में बेलणी स्थित अलकनंदा नदी किनारे घाट पर भी देवी-देवताओं की आकृतियां उकेरी जाएंगी। बता दें कि पंवार के नेतृत्व में दस सदस्यीय टीम ने बीते वर्ष वन विभाग के प्रभागीय कार्यालय भवन की दीवारों पर कई आकृतियां उकेरी थी। इधर, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने कलाकार आर्ट स्टूडियो टीम की सराहना करते हुए कहा कि यातायात के प्रति आमजन को जागरूक बनाने के लिए निजी प्रयासों से इससे बेहतर कार्य नहीं हो सकता है। ब्यूरो