फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने सब्जी मंडी में किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ

विज्ञापन
रुद्रपुर सब्जी मंडी में एमएनए के खिलाफ बुद्धि-शुद्धि हवन करते व्यापारी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल रुद्रपुर ने एमएनए पर व्यापारियों का उत्पीड़न, मुकदमे दर्ज कराने और अभद्र भाषा में बात करने का आरोप लगाते हुए एमएनए की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया। उन्होंने सरकार से एमएनए को हटाने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के पदाधिकारी और व्यापारी शनिवार को सब्जी मंडी में एकत्र हुए। उन्होंने एमएनए के रवैये पर आक्रोश जताया और बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया। उन्होंने कहा कि एमएनए लगातार व्यापारियों का उत्पीड़न कर फर्जी मुकदमे दर्ज करा रहे हैं। नगर की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है और सड़कों पर गंदा पानी जमा रहता है। ट्रंचिंग ग्राउंड गंदगी से पटा हुआ है लेकिन एमएनए को जनसमस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।
वे सिर्फ मनमर्जी चलाकर गरीब व्यापारियों की फड़ों में बुलडोजर चलवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के मुख्य बाजार में अतिक्रमण तोड़ने के बाद बाजार को उसी हालत में छोड़ दिया गया। यदि कोई इन समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाता है तो झूठा मुकदमा दर्ज कराकर उसकी आवाज को दबाने की कोशिश की जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एमएनए के खिलाफ व्यापार मंडल मुखर रहेगा। वहां व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री हरीश अरोरा, रेडीमेड एसोसिएशन अध्यक्ष नवीन बांगा, गुलशनराज सुखीजा, ओमप्रकाश खुराना, संदीप कामरा, बंटी कक्कड़, पवन गाबा, विरेंद्र अरोरा, पारस, राजू मल्होत्रा, राजेश शर्मा, मुस्तफा, अरविंद गुप्ता, विपिन सक्सेना, साधु वर्मा, सुरेंद्र नरुला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें