फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई में रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना

विज्ञापन
रुद्रपुर के अग्रसेन चौक पर बारिश से हुए जलभराव से गुजरते वाहन। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में शनिवार को रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम वैज्ञानिकों ने जिले में लगातार दो दिन मध्यम बारिश की संभावना जतायी है। रुद्रपुर में दोपहर करीब 12 बजे से बूंदाबांदी के बाद हल्की बारिश शुरू हुई जो कि शाम करीब चार बजे तक रुक-रुककर जारी रही। बारिश से बचने के लिए लोग छाता लेकर गुजरते नजर आए।
विज्ञापन

रुद्रपुर मलिन बस्ती ट्रांजिट कैंप में एक बार फिर बारिश के कारण कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो गई। पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि जिलेभर में 9.6 एमएम बारिश हुई। उन्होंने कहा कि रविवार और सोमवार को भी जिले में मध्यम बारिश की संभावना है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.6 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें