फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमाणु वैज्ञानिक बने कंडारा गांव निवासी मयंक

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग के कंडारा गांव निवासी मयंक रावत का इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र कलपक्कम चेन? - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
क्यूंजा घाटी के कंडारा गांव निवासी मयंक रावत का इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र कलपक्कम, चेन्नई में परमाणु वैज्ञानिक के पद पर चयन हुआ है। वर्तमान में वह आईआईटी मद्रास से मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

पौड़ी जिले में सीईओ कार्यालय में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात विजयपाल सिंह रावत व कमला रावत की दो संतानों में बड़े बेटे मयंक रावत ने वर्ष 2012 में केवि अगस्त्यमुनि से हाईस्कूल उत्तीर्ण किया। इसके बाद उन्होंने नवोदय विद्यालय जाखधार से इंटरमीडिएट की पढ़ाई वर्ष 2014 में पूरी की। वर्ष 2015 में मयंक रावत ने एनआईआटी श्रीनगर गढ़वाल में बीटेक में प्रवेश लेते हुए वर्ष 2019 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की चार वर्ष की पढ़ाई पूरी की। बीते वर्ष उन्होंने आईआईटी मद्रास में एमटेक में प्रवेश किया। अब, छात्र का चयन इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र कलपक्कम चेन्नई में परमाणु वैज्ञानिक के पद पर हुआ है। उनके पिता ने बताया कि 18 जनवरी को मयंक को ज्वाइनिंग के लिए बुलाया है। युवा के परमाणु वैज्ञानिक बनने पर जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह, विधायक मनोज रावत, विधायक भरत सिंह चौधरी, पूर्व विधायक शैलजारानी रावत, आशा नौटियाल, जिपं उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, नपं अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल, अशोक खत्री, चंडी प्रसाद भट्ट, जिपंस सुमन नेगी ने खुशी जताते हुए बधाई दी है। कहा कि क्षेत्र के साथ जिले का मान भी बढ़ा है।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें