फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बजे बाद बंद रहा बाजार

विज्ञापन
बुधवार को दोपहर दो बजे बाद रुद्रप्रयाग बाजार में पसरा सन्नाटा। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार के दिशा-निर्देशों का जिले में व्यापार संघ सहित आमजन ने पहले दिन पूरा पालन किया। तय समय के बाद बाजारों में जरूरी सामग्री को छोड़कर अन्य दुकानें बंद हो गईं थी।
विज्ञापन

बुधवार को दो बजे के बाद जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में मेडिकल, सब्जी व होटल व्यवसाय के अलावा अन्य सभी दुकानें बंद रही। व्यापारियों ने दोपहर एक बजे से ही अपना सामान समेटना शुरू कर दिया था। प्रांतीय उद्योग एवं व्यापार संघ के नगर अध्यक्ष चंद्रमोहन सेमवाल ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरा पालन किया जाएगा। धनपुर, रानीगढ़, बच्छणस्यूं, तल्लानागपुर क्षेत्रों से पहुंचे वाहन व ग्रामीण भी दोपहर तक लौट गए। उधर, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, ऊखीमठ, मयाली, जखोली में भी बाजारों में अन्य दुकानें दो बजे तक बंद हो गईं थी। सड़कों पर वाहनों के साथ लोगों की आवाजाही भी काफी कम रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें