फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित जंगलों से ही मनुष्य का भविष्य सुरक्षित : भंडारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के रानीगढ़ पट्टी के दूरस्थ प्राथमिक विद्यालय कोट तल्ला में वनाग्नि सुरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों के साथ ही संबंधित अभिभावकों से पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वनों को आग से बचाने की अपील की गई।
विज्ञापन

संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक सत्येंद्र सिंह भंडारी ने किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित जंगलों से ही मनुष्य के सुरक्षित भविष्य की कल्पना की जा सकती है। पर्यावरण दूषित हो रहा है, जिससे तापमान में इजाफा होने से जनवरी-फरवरी से ही सूरज की तपन असहनीय हो रही है। वन विभाग के अनुभाग अधिकारी संतोष बड़वाल और उप वन क्षेत्राधिकारी हीरा सिंह ने कहा कि वनों को आग से बचाने के साथ ही उनका संरक्षण करना सबका कर्तव्य है। इस मौके पर शिक्षक सुखदीप सिंह चौहान, पूनम, मनीष सिंह, शिखा नेगी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें