फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राजील पैरा बैडमिंटन के युगल वर्ग में मनोज ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
मनोज सरकार, पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी, रुद्रपुर - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। ब्राजील पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में मनोज सरकार ने युगल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। प्रतियोगिता के एकल वर्ग के फाइनल में मनोज को अपने युगल जोड़ीदार प्रमोद भगत से शिकस्त मिली।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में टोक्यो में होने वाले पैरालंपिक खेलों में प्रतिभाग करने के लिए क्वालीफाइंग राउंड चल रहे हैं। इसी क्रम में ब्राजील के साओ पायलो सिटी में 10 से 15 फरवरी तक प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इससे पहले टोक्यो क्वालिफायर के लिए मनोज 10 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शिरकत कर चुके हैं।
मनोज ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि पैरा बैडमिंटन की एसएल-3 श्रेणी के एकल वर्ग में उन्होंने रजत पदक हासिल किया है। इसमें ब्राजील, पेरू और चीन के खिलाड़ी को हराने के बाद उन्होंने सेमीफाइनल मैच में यूक्रेन के खिलाड़ी को हराया। फाइनल मुकाबला ओडिशा के अर्जुन अवार्डी प्रमोद भगत के साथ हुआ। इसमें प्रमोद ने 20-22, 23-21 के स्कोर से उन्हें हरा दिया। युगल वर्ग में उनकी और प्रमोद भगत की जोड़ी ने चीन के खिलाड़ियों को 21-12, 21-7 से हराया। बताया कि वह ब्राजील से पेरू के लिए रवाना हो गए हैं। पेरू के सैन ल्यूस शहर में पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है।
विज्ञापन

टोक्यो क्वालिफायर का रिजल्ट अप्रैल में आएगा
रुद्रपुर। मनोज ने बताया कि टोक्यो क्वालिफायर राउंड खेलने के बाद संबंधित खिलाड़ियों के रिजल्ट अप्रैल में घोषित किए जाएंगे। भारत से सिर्फ एक पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी (एसएल-3 श्रेणी) टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग करेगा। बता दें कि भारत से सिर्फ दो खिलाड़ी मनोज और प्रमोद भगत टोक्यो क्वालिफायर की रेस में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें