फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोपता मोनाल महोत्सव में खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाकुंड-चोपता में 22 से 24 फरवरी तक आयोजित होने वाले प्रथम चोपता मोनाल महोत्सव में आयोजित खेल व अन्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग के प्रतिभागियों का छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। पहले दिन आयोजन समिति को अलग-अलग खेल व महोत्सव के लिए 85 आवेदन मिले।
विज्ञापन

दुगलबिट्टा में लोनिवि के निरीक्षण भवन में प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ पर बतौर मुख्य अतिथि केदारनाथ के विधायक मनोज रावत ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय चोपता मोनाल महोत्सव तुंगनाथ घाटी के साथ-साथ रुद्रप्रयाग जनपद में साहसिक खेलों को नया आयाम देगा। साथ ही स्वयं सहायता समूहों व युवकों के रोजगार के लिए मील का पत्थर बनेगा। विधायक ने महोत्सव में फोटोग्राफी के लिए अलग से क्लब गठन पर जोर दिया। उत्तरकाशी से आए मास्टर ट्रेनर प्रवीन रांगड़ ने कहा कि साहसिक खेलों में रुचि रखने वाले प्रतिभागियों में लग्न व निष्ठा होना जरूरी है, तभी वह इन खेलों को अपनी आर्थिकी से जोड़ पाएंगे। इस मौके पर आयोजन समिति के डा. कैलाश पुष्पवाण, प्रदीप बजवाल, जिपं सदस्य रीना बिष्ट, ग्राम प्रधान विजयपाल सिंह नेगी , एमएस बजवाल, सतीश मैठाणी, गजपाल सिंह भट्ट, वीरेंद्र नौटियाल, विपिन पांडे, अक्षय शर्मा, मोनिका डबराल, शिवानी गुसाईं, पूर्व जिपं सदस्य मीना पुंडीर, मोहन मैठाणी, दशमी देवी, दिलवर सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें