गूलरभोज। उत्तरायणी महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने उत्तराखंड की संस्कृति को मंच पर बिखेरा। वहीं वृद्ध महिलाओं का चांचरी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।
रामलीला मैदान में संस्कार भारती की ओर से पहली बार आयोजित उत्तरायणी महोत्सव में मुख्य अतिथि शिक्षामंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि उत्तरायणी महोत्सव उत्तराखंड का मुख्य उत्सव है। महोत्सव में जीके कॉन्वेंट, सरस्वती शिशु मंदिर, मदरलैंड पब्लिक स्कूल, विद्या पब्लिक स्कूल और एएनके इंटर कॉलेज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में गिरीश दूबे चेयरमैन अनीता दूबे, अतुल पांडेय, सतीश चुघ, विजेंद्र यादव, तरुण दूबे, इंद्र सिंह राठौर, कुलदीप रधुवंशी, गिरीश दूबे, रामकुमेश यादव, हरीश छाबड़ा, गुरमेल सिंह, अशोक वर्मा, भूपेंद्र आर्य, चंकित हुड़िया, गोविंद आदि मौजूद थे।
पांच घंटे विलंब से पहुंचे मुख्य अतिथि
गूलरभोज। उत्तरायणी महोत्सव में मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय तय समय सुबह दस बजे के स्थान पर सवा तीन बजे कार्यक्रम में पहुंचे। हालांकि देरी से आने पर उन्होंने आयोजकों और क्षेत्रवासियों से देरी से आने पर खेद व्यक्त किया। उनके साथ मंडल अध्यक्ष अनादि रंजन मंडल, प्रेस क्लब अध्यक्ष जय किशन अरोरा आदि मौजूद रहे।