फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिहाड़ी श्रमिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

विज्ञापन
गदरपुर के मृतक रामकुंवर - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
गदरपुर। नंदपुर गांव में एक ग्रामीण ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक पर सहकारी समिति का कर्ज था, जिसका अंतिम नोटिस उसे हाल ही में भेजा गया था और वह कर्ज नहीं चुका पा रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

राम कुंवर (40) पुत्र जागन लाल अपने परिवार के साथ ग्राम नंदपुर में रहता था। वह दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसने सहकारी समिति से कर्ज ले रखा था, जिसे वह नहीं चुका पा रहा था। सहकारी समिति की ओर से हाल ही में उसे अंतिम नोटिस भेज कर कर्ज चुकाने को कहा गया था अन्यथा कुर्की की बात भी कही गई थी। नोटिस मिलने से युवक तनाव में बताया जा रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर को अचानक उसने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। राम कुंवर का शव लटका देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। ग्राम प्रधान नंदन राम ने घटना की सूचना पुलिस को दी गई। एसआई शंकर सिंह रावत ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को बिलखता छोड़ गया है। मृतक नशे का आदी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें