अगस्त्यमुनि। विशेष आवश्यकता के बच्चों की ब्लॉक स्तरीय एकीकृत क्रीड़ा प्रतियोगिता शुक्रवार को क्रीड़ा मैदान में संपन्न हुई। नौ छात्र-छात्राओं ने पांच खेलों में प्रतिभाग कर बेहतरीन प्रदर्शन किया। एकीकृत क्रीड़ा प्रतियोगिता में किशन और योगिता ने बाजी मारी।
चम्मच दौड़ और गुब्बारा नियंत्रण के सब-जूनियर वर्ग में अंशिका प्रथम, पुनाड़ के विपिन द्वितीय और कांडई दशज्यूला के सिमरन तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में कंडारा के किशन ने प्रथम और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग की योगिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कोन बॉलिंग के सब-जूनियर वर्ग में बाड़ा बच्छणस्यूं के आरुष प्रथम रहे। कोठगी की आंशिका और कंडारा के अरमान संयुक्त रूप से द्वितीय तथा कंडारा की आलिया तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में किशन प्रथम और योगिता द्वितीय रहीं। लक्ष्य प्राप्ति प्रतियोगिता के सब-जूनियर वर्ग में कांडई दशज्यूला के सिमरन, प्रथम, आरुष द्वितीय और पुनाड़ के विपिन तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में किशन प्रथम और योगिता द्वितीय रहीं। मेडिसिन बॉल थ्रो के सब-जूनियर वर्ग में पुनाड़ के विपिन प्रथम, गंगानगर के अनुराग द्वितीय और कांडई दशज्यूला के सिमरन तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में किशन ने प्रथम और योगिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद, महावीर सिंह, प्रवीण कंडारी, रमेश जगवाण, संगीता परमार और अनूप कुमार सहित शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे। खंड शिक्षा अधिकारी तनुजा देवराड़ी के नेतृत्व में प्रतियोगिता का संचालन विकास सिंह, चैतन्य कुकरेती और शिवानी ने किया।