फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की मांग

Fri, 23 Oct 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
केदारनाथ/फाटा। केदारनाथ धाम में स्थायीकरण की मांग को लेकर क्रमिक अनशन व धरना कर रहे बदरी-केदार मंदिर समिति के कर्मचारियों को उत्तराखंड क्रांति दल ने समर्थन दिया है। शुक्रवार को उक्रांद के डॉ. आशुतोष भंडारी और मूल निवास-भू-कानून संघर्ष समिति के केदारनाथ अध्यक्ष राहुल बहुगुणा ने अनशन स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों के प्रति एकजुटता जताई। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से सेवाएं दे रहे हैं और नियमितीकरण का मुद्दा उनके भविष्य व सेवा सुरक्षा से जुड़ा है। केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर सकारात्मक निर्णय लिया जाना चाहिए। उक्रांद नेताओं ने सरकार से नियमितीकरण के मामले में शीघ्र पहल कर कर्मचारियों की समस्याओं का न्यायपूर्ण समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें