नशामुक्त भारत अभियान के तहत हुईं प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत राबाइंका अगस्त्यमुनि में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्राओं ने भाषण, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव बताए। इस दौरान अलग-अलग वर्ग में हुई भाषण प्रतियोगिता में खुशी कंडारी और दीपिका प्रथम रहे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा ने छात्राओं को छात्रवृत्ति और बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना की जानकारी दी। समस्त स्टाफ एवं छात्राओं को नशे के विरुद्ध शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान हुई प्रतियोगिताओं के सीनियर वर्ग के भाषण में खुशी कंडारी ने प्रथम, दीक्षा ने द्वितीय और आस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में दीपिका, वैशाली और मोनिका ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन सीनियर वर्ग में अंशिका राणा, अंजलि, दीक्षा तथा जूनियर वर्ग में अक्षरा, आरोही व पायल, पोस्टर के सीनियर वर्ग में सुनैना, निकिता, शिया और जूनियर वर्ग में आफिया, रिया व मोनिका ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अतुल सेमवाल, प्रधानाचार्य रागिनी नेगी, मित्रानंद मैठाणी, प्रवक्ता गंगाराम सकलानी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी धीरज बुटोला, प्रवक्ता कपिल गैरोला, सुनीता त्रिपाठी और बीएड प्रशिक्षु पूजा आदि मौजूद रहे।