फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: भू-धंसाव से खस्ताहाल हो रहा खेड़ाखाल-नवासू मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। ढाई दशक पूर्व निर्मित खेड़ाखाल-नवासू मोटर मार्ग पर कोपड़ में भू-धंसाव हो रहा है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना है। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मार्ग के प्रभावित हिस्से की मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन

वर्ष 1997-98 में निर्मित दो किमी मोटर मार्ग पर खेड़ाखाल से एक किमी आगे कोपड़ में निरंतर भू-धंसाव हो रहा है। मार्ग का लगभग 200 मीटर हिस्सा निरंतर धंस रहा है। 20 मीटर हिस्सा पूरी तरह से उबड़-खाबड़ हो चुका है, जिससे छोटे वाहनों के संचालन में दिक्कत हो रही है। ग्राम प्रधान देवेश्वरी देवी रौथाण, प्रवीन नेगी, मोहित रौथाण, जयवीर रौथाण का कहना है कि लोनिवि के अधिकारियों को कई बार मार्ग की स्थिति से अवगत कराने के बाद भी सुध नहीं ली जा रही है। इधर, लोनिवि के ईई इंद्रजीत बोस ने बताया कि भू-धंसाव जोन का निरीक्षण कर जल्द उचित मरम्मत की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें