कार्यदायी संस्था ने शुरू किया भवन संबंधी कार्य
नई टिहरी। केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी को वर्षों इंतजार के बाद डेढ़ साल के अंदर अपना भवन मिल जाएगा। करीब 35 साल के इंतजार के बाद आंचल डेयरी के समीप केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण शुरू हो जाएगा है। 37 करोड़ की लागत से 4 एकड़ भूमि पर केंद्रीय विद्यालय का नया भवन बनेगा। कार्यदायी संस्था ने अप्रैल 2025 तक भवन निर्माण पूरा करने का समय रखा है।
बुधवार को कार्यदायी संस्था एनपीसीसी (नेशनल प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन लि.) की निर्माण एजेंसी ने भूमि का सर्वे, ले-आउट और बाउंड्रीवाल आदि के बारे में प्राचार्य से साइड पर चर्चा की। 15 माह के भीतर कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। प्राचार्य प्रदीप चंद थपलियाल ने बताया कि भवन ऊंचाई सहित कई समस्याएं आने से कार्य शुरू करने में देरी हुई है। इस मौके पर निर्माण कंपनी के जीएम सौरभ जैन, गौरव जैन, साईट इंजीनियर गर्व खुराना आदि मौजूद थे।